फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के ज्यादातर एटीएम अभी भी हैं बगैर सुरक्षा गार्ड के

Fri, 04 Nov 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
शहर के ज्यादातर एटीएम अभी भी हैं बगैर सुरक्षा गार्ड के - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 हाई अलर्ट के दौरान पीएनबी में हुई लूट से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं होना भी बैंक की सुरक्षा के प्रति गंभीरता पर सवालिया निशान लगा रहा है। दूसरी तरफ हाई सिक्युरिटी का दावा करने वाले बैंकों के एटीएम आज भी सुरक्षा गार्डों के बगैर ही चल रहे हैं। अमर उजाला ने करीब तीन माह पहले भी एटीएम की सुरक्षा को लेकर खबरें प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


पीएनबी की मिर्जापुर शाखा में डकैती के बाद अमर उजाला ने एक बार फिर शहर के एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। केयू थर्ड गेट से लेकर रेलवे स्टेशन तक कई बैंकों के एटीएम हैं, लेकिन ज्यादातर में सुरक्षा गार्ड ही नहीं है। कई एटीएम बैंक शाखाओं के साथ ही बने हुए हैं, इसके बाद भी यहां सुरक्षा गार्ड नहीं है। बैंकों की ओर से की जा रही इसी लापरवाही के चलते बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रदेश में ज्यादातर पीएनबी के एटीएम को ही बदमाशों ने निशाना बनाया है। हालांकि अन्य बैंकों के एटीएम भी बदमाशों के निशाने पर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं करना कई सवाल पैदा करता है। शहर के कई एटीएम में गार्ड है, लेकिन वह भी रात आठ बजे बाद नजर नहीं आते। कई मशीनों के डोर तक बगैर लॉक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें