मामले की जांच कर रहे हुडा पुलिस चौकी इंचार्ज महीपाल ने बताया कि मामले की सूचना उन्हें मिली है फिलहाल गोली चलने की पुष्टि उनके द्वारा नहीं की गई है। पीजीआई में सुबह घायलों के ब्यान दर्ज करके स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद लाडवा रोड पर स्थित शिवकृपा नशा मुक्ति केन्द्र में शुक्रवार को देर रात करीब 9 बजे गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह झगड़ा नशा मुक्ति केन्द्र के दो हिस्सेदारों में हुआ है। जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए दो युवकों को शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। रात करीब 9.30 बजे शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 37 वर्षीय घायल दलजीत सिंह ने बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ अंबाला से शाहाबाद में स्थित अपने नशामुक्ति केन्द्र में हिस्सेदारों के साथ बातचीत करने के लिए आया था।
लेकिन दूसरे पक्ष ने वहां पहुंचते ही उस पर और उसके साथी 45 वर्षीय मनजीत सिंह के ऊपर हमला कर दिया और गोली चला दी। दलजीत ने बताया कि उसकी दोनों टांगों पर एक-एक गोली लगी है जबकि मनजीत भी बुरी तरह से घायल हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों ने दोनों को गंभीरावस्थाा के चलते पीजीआई चंडीगढ़़ भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं मामले की जांच कर रहे हुडा पुलिस चौकी इंचार्ज महीपाल ने बताया कि मामले की सूचना उन्हें मिली है फिलहाल गोली चलने की पुष्टि उनके द्वारा नहीं की गई है। पीजीआई में सुबह घायलों के ब्यान दर्ज करके स्थिति स्पष्ट की जाएगी। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों तलाश की जा रही है और झगड़े का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने नशामुक्ति केन्द्र पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिया है।