फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: फाजिल्का में दुकानदार ने लगाया फंदा, मानसा में मजदूर ने ट्रेन से कटकर दी जान

Sat, 13 May 2023 12:39 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/मानसा (पंजाब)

सार

जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी करमजीत कौर ने बताया कि मृतक व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण दिमागी रूप में परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटे को छोड़ गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाजिल्का की गौशाला रोड पर एक क्रोकरी विक्रेता ने दुकान के अंदर ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पाकर वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुकान पर काम करने वाले युवक आर्यन ने बताया कि गुरुवार रात वह दुकान के मालिक सन्नी भठेजा निवासी लाधुका को दुकान के अंदर ही छोड़कर गया था। उसने कहा कि पिछले एक हफ्ते से दुकानदार अपनी दुकान के अंदर ही रात में सो रहा था। इससे पहले वह माया देवी आश्रम में सो रहा था। 

विज्ञापन


आर्यन ने बताया कि वह अपनी गाड़ी पर लाधुका जाता था लेकिन उसकी गाड़ी खराब होने के कारण वह फाजिल्का में रह रहा था। सन्नी उसे सुबह फोन करता था तब वह आकर दुकान खोल देता था। उसने बताया कि आज सुबह जब सन्नी का फोन नहीं आया तब उसने सन्नी को फोन किया तो उसने नहीं उठाया। वह सुबह दुकान पर आया और जब उसने दुकान खोली तो दुकान के अंदर सन्नी की लाश लटकती मिली फिर उसने पड़ोसी दुकानदारों को सूचित किया। इसके बाद सूचना थाना सिटी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मानसा: आर्थिक तंगी के कारण मजदूर ने की खुदकुशी
मानसा के बरेटा कस्बे में एक मजदूर ने आर्थिक तंगी के कारण रेलगाड़ी के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। रेलवे पुलिस चौकी बरेटा के जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बरेटा ड्रेन के नजदीक जाखल से बठिंडा की ओर जा रही एक मालगाड़ी के नीचे आकर बलकौर सिंह (42) निवासी बरेटा ने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी करमजीत कौर ने बताया कि मृतक व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण दिमागी रूप में परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटे को छोड़ गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें