फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेन की चेन खींची, देर से चलीं ट्रेनें

Sat, 29 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बिना स्टॉपेज की सियालदह-जलियांवाला बाग एक्सप्रेस शनिवार को अचानक कुरुक्षेत्र जंक्शन पर रुकी तो रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रेन के पिछले डिब्बे की तरफ भागे। बाद में पता चला कि किसी ने ट्रेन की चेन खींच दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

आरपीएफ से नरेश कुमार ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने शाम को करीब चार बजे सियालदह-जलियांवाला बाग एक्सप्रेस की चेन खींच दी। इस कारण ट्रेन कुरुक्षेत्र जंक्शन पर रुक गई। उन्होंने अपील की कि ऐसी शरारतें नहीं करनी चाहिए जिससे यात्रियों का समय बर्बाद हो। बताया गया है कि इस सुपर फास्ट ट्रेन का यहां स्टॉपेज नहीं है। ट्रेन को दोबारा चलने में करीब 10 मिनट लगे और यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में समय अधिक गंवाना पड़ा।  

शनिवार को हुई कई ट्रेनें लेट  
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन पर शनिवार को कई ट्रेनें लेट रहीं। नांदेड से अमृतसर वाली सचखंड एक्सप्रेस (12715) निर्धारित समय 14.40 बजे से पौने तीन घंटे लेट आई। वहीं जयनगर से अमृतसर की सरयु यमुना एक्सप्रेस (14649) 17 बजे आने वाली थी, लेकिन यह भी एक घंटा 20 मिनट देरी से पहुंची। इसके अलावा जम्मू से इंदौर वाली मालवा एक्सप्रेस (12920) निर्धारित समय 16.30 से 30 मिनट लेट आई। उधर, दीपावली से एक दिन पूर्व रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा-सा छाया रहा। अन्य दिनों के मुकाबले जंक्शन पर शनिवार को भीड़ देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन


दिवाली के मद्देनजर सुरक्षा चाक-चौबंद
जीआरपी एसएचओ बलबीर सिंह ने कहा कि दिवाली के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। उन्होंने कहा कि वे ड्यूटी पर लोगों की सेवा करके ही दिवाली मनाएंगे। दूसरी ओर, आरपीएफ चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि सुबह, दोपहर और शाम के समय गाड़ियों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली का मौका होने के कारण सुरक्षा में कोताही बरतने का तो सवाल ही नहीं बनता। सभी जवान अपनी ड्यूटी में कोई कमी नहीं आने देंगे, ऐसा उनका विश्वास है। प्रभारी ने बताया कि वे ड्यूटी पर पटाखे तो नहीं बजाएंगे, लेकिन दीप जलाकर खुशी का इजहार जरूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें