फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: भाखड़ा में बहे दोनों बच्चों के शव बरामद, नहर में नीचे झाड़ियों में फंसे मिले

Fri, 12 May 2023 03:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

गुरुवार शाम साढ़े चार बजे साहिल अपने चार दोस्त मनजीत, मनदीप, श्रवण और संयम के साथ बाइक पर सेल्फी लेने के लिए गांव मिर्जापुर के नहर वाले रेलवे ट्रैक पर गए थे। नहर पर आकर साहिल नहाने के लिए ट्रैक से नहर में छलांग लगाई थी। कुछ देर नहाने के बाद वह बाहर आ गया था।
विज्ञापन
नहर से शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में गुरुवार देर शाम भाखड़ा नहर में बहे दोनों युवकों के शव बरामद हो गए। गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने दोनों शव को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह गोताखोरों की टीम ने नहर में सर्च अभियान चलाया। एक घण्टे के सर्च अभियान के बाद टीम ने मिर्जापुर रेलवे ट्रैक के पास से ही बरामद किया। दोनों शव नहर में नीचे झाड़ियों में फंसे हुए थे।  

विज्ञापन


साहिल नहाने के लिए ट्रैक से नहर में छलांग लगाई
गुरुवार शाम साढ़े चार बजे साहिल अपने चार दोस्त मनजीत, मनदीप, श्रवण और संयम के साथ बाइक पर सेल्फी लेने के लिए गांव मिर्जापुर के नहर वाले रेलवे ट्रैक पर गए थे। नहर पर आकर साहिल नहाने के लिए ट्रैक से नहर में छलांग लगाई थी। कुछ देर नहाने के बाद वह बाहर आ गया था। उसे ऐसा करते देख श्रवण ने नहाने के नहर में जाने लगा, मगर उसे तैरना नहीं जानता था। साहिल के भरोसे पर वह नहर में कूद गया और पानी में बह गया था। उसे डूबता देख साहिल ने उसके पीछे छलांग लगा दी। साहिल ने उसका हाथ तो पकड़ लिया, मगर दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल भेज दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें