फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस थाने के महज 20 मीटर दूरी पर युवक को धुना , पुलिस भी दिखी बेबस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 41 से 44
विज्ञापन

पुलिस थाने के महज 20 मीटर दूरी पर युवक को धुना, पुलिस भी दिखी बेबस
- युवक को पीट रहे युवकों को काबू करने के लिए पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत- आधा घंटा तक चला घटनाक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। थाना केयूके से 20 मीटर दूरी पर कुछ युवकों ने किसी बात पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। थाने से पहुंचे पुलिसकर्मी भी युवक को नहीं छुड़ा पाए। करीब आधे घंटे चले घटनाक्रम के बाद पुलिस ने किसी तरह युवक को छुड़ाया और तीन आरोपी युवकों को पकड़कर थाने ले आए। पुलिस ने देर रात तक किसी पर भी मामला दर्ज नहीं किया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई युवक गुरुद्वारा दसवीं पातशाही के सामने ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचे और एक युवक की धुनाई शुरू कर दी। हल्ला मचा तो बड़ी संख्या में राहगीरों की भीड़ जुट गई। गुरुद्वारे व साथ ही स्थित ब्रह्मानंद आश्रम से भी कुछ लोग वहां पहुंच गए। शोर सुनकर राइडर से दो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन वे आरोपियों को काबू करने में असमर्थ रहे। फिर थाने से तीन-चार पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बावजूद भी काफी देर तक हंगामा जारी रहा। मारपीट कर रहे युवकों ने पुलिस की बाइक भी गिरा दी। पिट रहा युवक बचाने की गुहार लगाता रहा। राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस थाने में ले आई। देर रात तक पुलिस शिकायत का इंतजार करती रही, लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन


100 मी. दूर अस्पताल, आधा घंटा बाद ऑटो बुलाकर भेजा घायल
मारपीट में बुरी तरह जख्मी युवक को पुलिस आरोपियों के साथ ही थाने ले आई। यहां करीब आधा घंटा युवक इलाज के लिए कराहता रहा, लेकिन पुलिस महज 100 मीटर दूरी पर स्थित एलएनजेपी अस्पताल तक उसे नहीं पहुंचा सकी। बाद में एक ऑटो बुलाया गया, जिसमें पुलिस अधिकारी जीत सिंह ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक ने पुलिस अधिकारी के समक्ष कहराते हुए कहा कि उसे ब्रह्मसरोवर तट पर बुलाया गया था और करीब एक माह बाद उसकी शादी है। वहीं जीत सिंह का कहना था कि उनके पास कोई वाहन नहीं था, जिसके चलते घायल को इतने समय तक थाने के बाहर ही इंतजार करना पड़ा। उन्होंने आरोपियों के पुलिस कर्मियों पर भारी पड़ने व थाने के समक्ष ही घटनाक्रम होने पर कहा कि गांव अमीन में सूर्यकुंड मेले के चलते एसएचओ सहित अधिकतर पुलिस कर्मी की ड्यूटी वहां लगी है। थाने में कुछ ही पुलिस कर्मी थी, जो मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


नहीं मिली मामले को लेकर शिकायत : एसएचओ
मारपीट के तीन आरोपियों को पुलिस ने मौके से काबू कर लिया था। लेकिन देर शाम तक भी किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई, जिसके चलते मामला दर्ज नहीं किया जा सका। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
- छोटू राम, प्रभारी, थाने केयूके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें