फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल पर हमला करके कारिंदे की हत्या करने में शामिल अन्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सवा दो साल पहले होटल में कारिंदे की हत्या करने के मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रवि सिंह वासी सुढ़पुर (कुरुक्षेत्र) को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडे को बरामद कर आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस 19 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

अंशुल जसूजा वासी सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र ने थाना सदर थानेसर को 10 अक्तूबर 2019 को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसका जीटी रोड पिपली से अंबाला रोड पर होटल है। उसके होटल में 20 कर्मचारी काम करते हैं। वह नौ अक्तूबर की रात करीब सवा 12 बजे तक अपने होटल पर मौजूद था। उस समय चार-पांच युवक होटल में खाना खाने आये थे। उन युवकों ने शराब पी रखी थी। खाना देने के दौरान उन युवकों ने वेटर के साथ झगड़ा किया था। तब उसने बीच बचाव करके उन युवकों भेज दिया था। इन युवकों में वह पंकज वासी बाजीदपुर और सुखबीर वासी पबनावा को वह पहले से जानता था। सुबह साढ़े आठ बजे उसे सूचना मिली कि 20-25 युवकों ने हथियारों से लैस होकर होटल पर हमला कर दिया था।
सूचना पर वह होटल पहुंचा तो देखा कि होटल के शीशे, टीवी, डीवीआर, प्रिंटर, कैश काउंटर टूटे हुए थे। होटल के कर्मचारी सुनील के सिर तथा विजय की टांगों में गहरी चोट लगी थी। घायल विजय ने बताया कि सुनील ने उन युवकों को रोकने की कोशिश तो एक आरोपी ने उसके सिर में लोहे की रॉड मारकर उसे जख्मी कर दिया था। हमले के बाद आरोपी जाते समय डीवीआर और मैनेजर मनजीत वासी रोपड़ से करीब 52 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए थे। विजय व सुनील को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र ले जाया गया था। यहां से सुनील को ज्यादा चोट लगने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था। 13 अक्तूबर को इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच सीआईए-एक को दी थी।
विज्ञापन

सीआईए-एक की टीम ने जांच करते हुए आरोपी दीदार सिंह उर्फ दारी उर्फ फौजी वासी लोहरा, वजीर उर्फ रिंकू वासी लोहरा, प्रवीण उर्फ रोशन लाल वासी मुकरपुर, नरेंद्र वासी समानी, फुल कुमार, हरीश कुमार, पंकज, सुखबीर, वीरेंद्र उर्फ चीनू, अंकित रोहित पुत्र राजिंद्र वासी बोड़ला, दिनेश वासी बीड मथाना, मनोज कुंडू वासी कैलरम (कैथल), आशीष उर्फ आशु वासी थानेसर, 22 अक्तूबर 2021 को कश्मीर सिंह उर्फ कश्मीरा वासी डेरा कल्लर माजरा चीका (कैथल), 25 नवंबर को आरोपी राकेश उर्फ गोल्डी वासी बीड मथाना, 29 नवंबर को प्रवीन वासी बोहली और प्रताप उर्फ रॉकी वासी सुढ़पुर सहित 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब थाना सदर थानेसर पुलिस ने रवि सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत के आदेश से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद कर आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें