फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्र मंडी में स्थित मकान की तीसरी मंजिल में रविवार सुबह आग लग गई, जिससे मकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया है। आग लगने का कारण फ्रिज में अचानक हुआ शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

सोनू ने बताया की वह नगरपालिका की कर्मचारी है और इंद्र मंडी में मकान की तीसरी मंजिल में किराए पर रहती है। रविवार को वह मकान में ताला लगाकर किसी काम से बाहर गई हुई थी। पीछे से मकान मालिक ने उसके मकान से आग की लपटे उठती देखीं। उसने देखा की फ्रिज में आग लगी हुई है। उन्होंने ताला तोड़कर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैलती गई। आग को बेकाबू होता देख पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। महिला ने बताया की इस आग से अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है और लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। सौभाग्यवश जान मॉल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें