फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में नशीले पदार्थों के 14 मामले दर्ज कर 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नशा लगातार पांव पसार रहा है। रोजाना पुलिस द्वारा नशे में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अकेले अक्तूबर माह में पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के 14 मामले दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपियों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए। वहीं आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भी भेज दिया गया।
विज्ञापन

नशीला पदार्थ अधिनियम व आबकारी अधिनियम के तहत इन आरोपियों के कब्जे से 27 किलो 575 ग्राम अफीम, 44 ग्राम 17 मिलीग्राम स्मैक, 20 किलोग्राम गांजा व 02 किलोग्राम चूरा पोस्त। देसी शराब 161 बोतल, 02 बोतल अवैध शराब, बीयर 48 बोतल, 160 लीटर लाहन बरामद किया। वहीं एक चलती भट्ठी को भी पकड़ा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि जिले में नशीले पदार्थों के प्रचलन की अक्सर शिकायतें मिलती रहती हैं, जिनको देखते हुए पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार सेतिया ने अपराध अन्वेषण शाखा-1,2 व एंटी नारकोटिक सैल को कड़े आदेश देते हुए कहा कि नशा ही सभी अपराधों की जड़ है। नशे की पूर्ति न होने के कारण नशे के आदि लोग चोरी, छीना-झपटी व डकैती जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देते हैं, जिसको रोकना पुलिस के लिए अति आवश्यक है। जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों के धंधे में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसते हुए नशीली वस्तु अधिनियम व आबकारी अधिनियम के तहत 14 मामले दर्ज करके 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें अदालत में पेश करके सलाखों के पीछे भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें