फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडासी से हमला करके व्यक्ति को जख्मी करने के आरोपी पिता-पुत्र काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गत माह गांव झरौली में पंचायती हैंडपंप उखाड़ने को लेकर हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी जोगा सिंह व उसके पिता कश्मीरी वासी झरौली खुर्द को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

सतनाम सिंह वासी झरौली खुर्द ने 13 मई को थाना शाहाबाद पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि उसके मकान के साथ गली में एक पंचायती हैंडपंप लगा हुआ था। 11 मई को जोगा और उसका पिता कश्मीर सिंह गली में लगे हैंडपंप को उखाड़ रहे थे। उसने विरोध किया तो कश्मीर सिंह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। तभी जोगा सिंह अपने घर से गन्ने काटने वाली गंडासी को लेकर आया और उस पर हमला कर दिया, जो उसके हाथ की उंगली पर लगी। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र दाखिल कराया था। उसके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करते हुए जोगा सिंह व उसके पिता कश्मीरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें