फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत ने पूर्व मंत्री के बेटे गगनजोत संधू को 28 तक भेजा न्यायिक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिशन भाजपा नेता की भाभी की हत्या का प्रयास करने के मामले में पूर्व मंत्री जसविंदर संधू के बेटे गगनजोत की जमानत याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है। अदालत ने गगनजोत को 28 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

गगनजोत संधू ने इस मामले को लेकर अदालत में जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उसे यह कहकर खारिज कर दिया कि 307 की धारा में जमानत नहीं दी जा सकती है। एएसपी कर्ण गोयल ने बताया कि गगनजोत ने अदालत में जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर पुलिस की ओर भी अदालत के सामने तथ्य रखे गए थे। उन तथ्यों पर अदालत ने सुनवाई करते हुए गगनजोत को 28 जनवरी तक के लिए जेल भेज दिया है। वहीं मामले को लेकर थाना सदर पिहोवा प्रभारी प्रतीक कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। हालांकि एएसपी का कहना है कि रूटीन में उनको लाइन में भेजा गया है।
बता दें गगनजोत संधू पर थाना सदर पिहोवा में भाजपा नेता और उसकी भाभी स्वर्ण जीत कौर की हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत दो अलग-अलग मामले थाना सदर पिहोवा में दर्ज हैं।
विज्ञापन

अवतार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने तरणदीप की हत्या का प्रयास करने पहला मामला 16 नवंबर को दर्ज किया था। इस मामले के बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर तरणदीप की भाभी पर अगले दिन गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने का प्रयास किया था, जिस पर पुलिस ने 21 नवंबर को 307 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। इस मामले एसआईटी ने गगनजोत को वीरवार रात को उसके घर से गिरफ्तार किया था तथा पूछताछ के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया था। इस मामले में गगनजोत की जमानत याचिका को अदालत ने खारिज करते हुए गगनजोत को 28 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बाक्स
थाना सदर पिहोवा प्रभारी लाइन हाजिर
----------------------------------------------------------
सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार को भी लाइन हाजिर किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि गगनजोत संधू से जुड़े मामले में उनको लाइन में भेजा गया है। वहीं इस मामले को लेकर एएसपी कर्ण गोयल ने बताया कि एसपी डॉ. अंशु सिंगला ने रूटीन में उनको लाइन में भेजा है। मामले को लेकर उनकी तरफ से कोई लापरवाही सामने नहीं आई है। जल्दी ही नई जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें