फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचफार्ज माफी योजना के तहत तीन डिवीजन में 4630 को हुआ नोटिस जारी, मात्र आठ ने भरा बकाया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिन उपभोक्ताओं के बिजली मीटर समय पर बिल न भर पाने के कारण काट दिए गए थे, अब बिजली निगम उनसे सरचार्ज माफ कर सिर्फ बिजली बिल की मूल राशि ले रहा है। निगम द्वारा जिले की तीन डिवीजन थानेसर, पिपली और काली कमली के 4 हजार 630 उपभोक्ताओं को बिल अदा करने का नोटिस जारी किया गया है, लेकिन अभी तक मात्र आठ उपभोक्ताओं ने ही बिल भरा है। तीनों डिवीजन के इन उपभोक्ताओं पर निगम का चार करोड़ 57 लाख रुपये बिल बकाया है।
विज्ञापन

पिपली डिवीजन के सीए सुदर्शन ने बताया कि इस डिवीजन के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं में अब तक मात्र पांच उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा कराया है, जिनमें से दो उपभोक्ताओं ने नगद व अन्य तीन उपभोक्ताओं द्वारा किस्तों के माध्यम से राशि जमा कराई गई है। कुल 1429 उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया है, जिन्हें डिफाल्टर घोषित किया गया है। इन बिलों का करीब तीन करोड़ 77 लाख रुपये उपभोक्ताओं की ओर बकाया है, जिनका करीब 63.59 लाख सरचार्ज बनता है। पिपली डिवीजन में सबसे बड़े डिफाल्टर की ओर करीब 12 लाख रुपये बकाया है। काली कमली डिवीजन के एसडीओ राजू यादव ने बताया कि इस डिवीजन में कुल दो हजार के आसपास डिफाल्टरों के बिजली बिल बकाया हैं। इन डिफाल्टरों का कुल बिजली बिल छह करोड़ 55 लाख रुपये है। कालीकमली डिवीजन में अब तक मात्र एक उपभोक्ता ने ही बकाया बिल जमा कराया है। इस उपभोक्ता ने 18 अक्तूबर को आठ हजार 478 रुपये जमा कराए। इस उपभोक्ता का दो हजार 172 रुपये सरचार्ज माफ किया गया है।
थानेसर डिवीजन के सीए निर्मल कुमार शर्मा ने बताया कि झांसा रोड स्थित पावर हाऊस के अंतर्गत 1203 उपभोक्ताओं का एक करोड़ 96 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। अब तक थानेसर डिवीजन में दो उपभोक्ताओं ने बकाया बिल भरा है। एक उपभोक्ता ने 3500 रुपये सरचार्ज माफ करा 19 हजार रुपये का बिल भरा। दूसरे उपभोक्ता द्वारा कुल 19 हजार में से सात हजार रुपए की पहली किस्त भरी है। इस उपभोक्ता का 3300 रुपये सरचार्ज माफ किया गया है।
विज्ञापन

बिजली निगम के एसई कर्ण सिंह भौरिया ने बताया कि उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर सरचार्ज माफी की सूचना दे दी गई है। जल्द से जल्द बकाया बिल जमा कराने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक भी किया जा रहा है। बकाया बिल में से सरचार्ज माफ कर दिया गया है। अब उन्हें सिर्फ मूल राशि ही का ही भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें