फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज, गर्मी का अहसास

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में घूमती छात्राएं। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुुरुक्षेत्र। मौसम का मिजाज पिछले 10 दिनों में बिल्कुल बदल गया है। चार फरवरी को जहां बारिश होने पर अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं 10 दिन बाद 14 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान में हुई 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी ने गर्मी का अहसास दिलाना शुरू कर दिया है। जिस धूप का पिछले दिनों बेसब्री से इंतजार रहता था. अब उसी में ज्यादा देर बैठना मुश्किल होने लगा है। हालांकि रात के समय अभी भी ठंड बरकरार है, लेकिन सर्दी प्रकोप पहले से काफी कम हो गया है। मौसम विभाग अनुसार आगामी दिनों में अब तापमान लगातार बढ़ेगा। अब सूर्य देव रोजाना सुबह सात बजे ही दर्शन देने लगे हैं और शाम को करीब सवा छह बजे तक असर बरकरार रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम खुलने से जहां बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है, वहीं पर्यटन स्थलों व विश्वविद्यालय में अच्छी रौनक नजर आने लगी है। वहीं पिछले दिनों बारिश के कारण जिन किसानों की फसल खराब हुई थी, उन्हें भी अब राहत मिली है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि धूप फसलों के बूस्टर का काम करेगी। आलू व मटर के खेतों में पानी जमा हो गया था, जोकि रोजाना निकल रही धूप से सूख गया है। डॉ. सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें