इस्माईलाबाद। गांव तंगौरी में एक व्यक्ति को जाति सूचक शब्द कहने, मारपीट करने, तेजधार हथियार दिखाने आदि के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव वासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह अपने खेत से घूमकर आ रहा था तो उसके निकट एक बाइक रुकी। इस बाइक पर सवार रमेश कुमार और उसकी पत्नी बैठे थे। उन्होंने उसको पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। दोनों ने उसे जाति सूचक शब्द कहकर मेरे को एससीएसटी एक्ट का मामला वापस लेने की धमकी दी। ऐसा नहीं करने पर झूठे छेड़खानी के केस में फंसाने की भी धमकी दी। उसके विरोध करने पर रमेश कुमार अपनी बाइक से चाकू निकालकर ले आया और उसे मारने की धमकी दी। संवाद