फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत

विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर देर शाम एक फॉर्च्यूनर कार व मोटरसाइकिल के बीच भीषण हादसा हुआ, जिसमें कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आई।
टक्कर होने से कार ने सड़क पर पलटियां खाई, जिससे उसके सारे एयर बैग भी खुल गए। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गए और घायलों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 34 वर्षीय सुमित जैन वासी हांसी को मृत घोषित कर दिया। देर रात तक घायलों के बयान दर्ज न होने के चलते मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन

ज्योतिसर चौकी प्रभारी रामसनेही ने बताया कि फॉर्चूनर गाड़ी में पायल, स्नेह जैन, शगुन जैन, सुमित जैन कुरुक्षेत्र रोड पर पिहोवा की ओर जा रहे थे। कार जीत चला रहा था। यह परिवार हांसी का रहने वाला है, जोकि किसी काम से जगाधरी गया हुआ था और रविवार को पिहोवा से होता हुआ हांसी लौट रहा था।
विज्ञापन

लोहार माजरा चौक के नजदीक मोटरसाइकिल सवार गढ़ी रोडान वासी साहिल और गौरव भी और इस कार की टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार सुमित जैन की मौत हो गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां सुमित को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मोटरसाइकिल सवार और कार सवारों का इलाज चल रहा। देर शाम तक किसी के भी बयान दर्ज न हो पाने के कारण मामले दर्ज नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें