फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंज रही हॉकी के फ्लिक की सुरीली और मनमोहक आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शाहाबाद के एस्ट्रोटर्फ से हॉकी के फ्लिक की सुरीली और मनमोहक आवाज दूर-दूर तक पहुंच गई है। इस खेल प्रांगण में पहली बार खेलो इंडिया जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हो रही है। इन गेम्स से यहां के स्थानीय खिलाड़ियों में भी एस्ट्रोटर्फ पर खेलने का उत्साह पैदा हो गया है।
इस प्रतियोगिता के एक-एक मैच से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिल रही है। इसके अलावा युवा खिलाड़ी दूसरे राज्यों से पहुंच खिलाड़ियों और उनकी खेल की तकनीक से रूबरू हो रहे हैं। दूसरे राज्यों से आए खिलाड़ियों को स्थानीय युवा खिलाड़ियों से जोड़ने के लिए उनकी ड्यूटियां भी लगाई गई है। यह युवा खिलाड़ी बाहर से आए खिलाड़ियों को सुविधाएं मुहैया कराने में मददगार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार की तरफ से खेलने वाले मूल रूप से नरवाना के रहने वाले रवि का कहना है कि शाहाबाद के खेल प्रांगण में उच्च स्तरीय सुविधाओं को देखकर बहुत अच्छा लगा। यहां पर एक छोटे कस्बे में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलने से युवा खिलाड़ियों को आगे आने एक अवसर मिलेगा। वहीं हॉकी प्रशिक्षक सोहन लाल का कहना है कि शाहाबाद में हॉकी की उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का श्रेय खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह को जाता है। यहां के स्थानीय खिलाड़ियों को विश्व स्तर पर अपना नाम चमकाने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें