किसी ठग ने जखवाल निवासी प्रदीप कुमार से उनका क्रेडिट कार्ड नंबर पूछकर उसके खाते से 45 हजार 660 रुपये निकाल लिए। फोन पर उसके खाते से रुपये निकलने का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने थाना शहर पिहोवा पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जखवाल निवासी जयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका खाता एसबीआई बैंक इस्माईलाबाद में है। 07 अक्टूबर की दोपहर साढ़े तीन बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने उसका क्रेडिट कार्ड नंबर पूछा तो उसने उसे नंबर बता दिया। थोड़ी देर बाद उसके खाते से करीब 45600 रुपये कटने का मैसेज आया। इसके बाद बैंक से भी उसके पास पैसे निकलवाने के संबंध में कॉल आई। उसके मना करने पर बैंक ने उसका क्रेडिट कार्ड बंद कर दिया।