संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अमर उजाला फाउंडेशन, सर्व समाज कल्याण सेवा समिति ब्लॉक पिहोवा व संत इशर सिंह जनरल व मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल पिहोवा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। बतौर मुख्यातिथि पिहोवा के डीएसपी गुरमेल सिंह औ विशिष्ट अतिथि के तौर पर वाईएआई के प्रधान अजय गुर्जर व डॉ. मंदीप सिंह ने शिरकत की। डीएसपी गुरमेल सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त का निर्माण किसी फैक्टरी में नहीं किया जा सकता, इसलिए हम सभी को रक्तदान करना चाहिए।
शिविर में संत इशर सिंह अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनप्रीत सिंह, फिजीशियन डॉ विजय, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. सुशांत, फिजीशियन डॉ. सुखविंदर, पैरामेडिकल स्टाफ से सीमा, परमजीत, निशा, दीपा व गुरप्रीत ने 130 मरीजों का चेकअप कर उन्हें दवाइयां वितरित की। शिविर में पार्थ ब्लड सेंटर के लैब टेक्नीशियन संजीव वर्मा, चेतन शर्मा, सिल्की, अंकुश शर्मा ने रक्त संग्रहित किया।
अध्यक्षता समिति के पिहोवा हलका के प्रधान जसबीर सिंह ने की। शिविर में शिव, विकास, संजीव, राहुल, मनोज, संदीप, राजपाल, विक्की, पंजाब, मनदीप, संदीप, रोनी, टोनी, राजेश कश्यप, अमन, सेंटी, रवि, प्रदीप शर्मा व कुलदीप सहित 51 ने रक्तदान किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी, संरक्षक नरेश सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष कर्मवीर सैनी, कोषाध्यक्ष ऋषिपाल गोलन, पिहोवा हलका के कोषाध्यक्ष रविंद्र, उप प्रधान बलराम, सचिव मामराज, मीडिया प्रभारी सतीश नीमवाला मौजूद रहे।
संजीव ने कहा कि वह समय-समय पर रक्तदान करते रहते हैं। आज भी रक्तदान कर काफी अच्छा महसूस हो रहा है। यह सिलसिला आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।
विकास ने कहा कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान दे सकता है। हम किसी भी प्रकार से दूसरों के काम जाएं इसे ही तो जिंदगी कहते हैं।
सतीश ने कहा कि अक्सर लोग कहते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आ जाती है, ऐसा कुछ नहीं है। चिकित्सकों का कहना है कि रक्तदान करने से तो शरीर स्वस्थ रहता है।
रामपाल ने कहा कि संस्थाएं इस प्रकार के शिविरों का आयोजन कर नेक कार्य कर रही हैं। अन्य सामाजिक संस्थाओं को इस प्रकार के जनहित के कामों के लिए आगे आना चाहिए।
मनीष ने बताया कि वह खुद को रक्तदान करते ही रहते हैं, साथ के साथ दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करते हैं। यह पुण्य का कार्य है। सभी को रक्तदान करना चाहिए।
अमर उजाला फाउंडेशन व सर्व समाज कल्याण के शिविर में रक्तदान करता युवक। संवाद- फोटो : Kurukshetra