मोदी-मनोहर शासन में देश और प्रदेश में गरीब कल्याण और सुशासन के लिए काम हो रहा है। सैनी ने कहा कि कांग्रेस को कोई घास डालने वाला नहीं बचा तो इन्होंने यूपीए बनाया, जब यूपीए को जनता ने घास नहीं डाली तो अब घमंडिया गठबंधन बना लिया। उन्होंने कहा कि जैसे कपड़े बदलने से चेहरे नहीं बदलते, इनके वही चेहरे हैं जिनको जनता पसंद नहीं करती और नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि 2024 में मोदी-मनोहर के नेतृत्व में तीसरी बार प्रचंड बहुत से भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान विधायक सुभाष सुधा ने भी अपने संबोधन में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का दावा किया।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डाॅ. पवन सैनी, जिला अध्यक्ष रवि बतान, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी सहित अन्य भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ 23 से ज्यादा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी, विधायक सुभाष सुधा और जिला अध्यक्ष रवि बतान, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने भी संबोधित किया।
इस दौरान वाईस चेयरमैन जयसिंह पाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरपाल सिंह चीका, हैप्पी विर्क, जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, भारत भूषण भारती, शकुंतला शर्मा, मदन मोहन जांगड़ा, पवन शर्मा, रोड महासभा के उपप्रधान रामपाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
- रोड शो करीब तीन घंटे तक चला, बैनर, पोस्टर व स्वागत द्वारों से पाट दिया गया शहर
- जगह-जगह फूल मालाओं से किया गया स्वागत
- पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं में एक-दूसरे से आगे बढ़कर स्वागत करने के लिए मची रही होड़
- रोड धर्मशाला के बाहर चार बुल्डोजर के जरिए की गई फूलों की वर्षा
- अभिनंदन समारोह के मंच पर सबसे पहले नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ने किया दंडवत नमन
- किसी ने तलवार तो किसी ने फल मालाओं के साथ किया नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत