स्वास्तिक सैनी की कक्षा 6वीं से 10वीं तक की शिक्षा गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में 2012 में पूरी हुई और 12वीं तक की शिक्षा संजय गांधी स्कूल लाडवा में की, उसके बाद आईआईटी खड़कपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक की डिग्री 2019 में करने के बाद ही इनका प्लेसमेंट अहमदाबाद में वैज्ञानिक डी के पद पर हुआ था। शुक्रवार को वे विद्यालय पहुंचे तो अन्य छात्र व शिक्षक खुशी से झूम उठे।
वैज्ञानिक स्वास्तिक सैनी ने बताया स्कूल में लौटने के बाद अपनी पुरानी यादें ताजा हुई है और कामयाब होने के बाद अध्यापकोंं का वह रवैया जो कामयाब करने के समय निभाया गया वह बदला हुआ दिखा। उन्होंने बताया कि 10वीं तक की स्कूली शिक्षा की देन है कि वैज्ञानिक के तौर पर देश के लिए काम कर पा रहा हूं। स्कूल के समय सिखाए गए अनुशासन के गुर आगे की पढ़ाई में और जीवन में कोई भी काम करने के लिए ऊर्जावान बनाते हैं।