फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अरजमीत कौर ने गतका स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 25 Apr 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। नेशनल गतका फेडरेशन की ओर से चंडीगढ़ में 21 से 23 अप्रैल तक आयोजित फेडरेशन गतका कप में स्वर्ण पदक इतिहास रचने वाली अरजमीत कौर का शाहाबाद में भव्य स्वागत किया गया। नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उप प्रधान सुखचैन सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत के 15 राज्यों से 300 खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
इसमें हरियाणा की टीम ने एक स्वर्ण और चार रजत पदक पर कब्जा जमाया। यह कप पूरे भारत में पहला फेडरेशन कप है और इसमें हरियाणा की अरजमीत कौर ने व्यक्तिगत खेल में स्वर्ण पदक और टीम में रजत पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अपने नाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल ने ट्रॉफी देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना, पालिका उप प्रधान भाविका कवात्रा, आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चेयरमैन डॉ. एचएस गिल, ज्ञानी साहिब सिंह, सतलुज स्कूल के निर्देशक डॉ. घुम्मन और बलजीत सिंह सैनी ने खिलाड़ी का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें