फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल का जूनियर वर्ल्ड कप खेलने के बाद साई लौटे अमन का किया जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण की शाखा कुरुक्षेत्र के वॉलीबॉल खिलाड़ी अमन कुमार जूनियर वर्ल्ड कप खेलने के बाद साई सेंटर में पहुंचे। यहां पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन का स्वागत किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने तेहरान (ईरान) में 24 अगस्त से 2 सितंबर तक चले जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस खिलाड़ी ने कुरुक्षेत्र का नाम पूरे विश्व में रोशन करने का काम किया है।
विज्ञापन

साई कुरुक्षेत्र में मंगलवार को देर सायं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन कुमार का स्वागत करने के साथ-साथ एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि साई के अतिरिक्त निदेशक सुभाष चंद्र मसानिया रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता हॉकी के वरिष्ठ प्रशिक्षक गुरविंद्र सिंह ने की। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन कुमार का एडी सुभाष चंद्र मसानिया, हॉकी के मुख्य कोच गुरविंद्र सिंह, सीनियर कोच कुलदीप सिंह, वॉलीबॉल कोच राहुल सांगवान, सुधीर दहिया सहित अन्य प्रशिक्षकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
सहायक निदेशक ने कहा कि अमन ने साई कुरुक्षेत्र का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने का काम किया है। इससे पहले साई के ही खिलाड़ी रहे ओलंपियन सुरेंद्र पालड़ ने कांस्य पदक जीतकर साई का नाम रोशन किया है। इस प्रशिक्षण केंद्र ने अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए हैं। चीफ हॉकी कोच गुरविंद्र सिंह ने अमन को बधाई देते हुए कहा कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस खिलाड़ी से साई के दूसरे वॉलीबॉल खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन कुमार ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय प्रशिक्षक राहुल सांगवान को दिया और कहा कि राज्य वॉलीबॉल संघ के सचिव सूबे सिंह तथा कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन अवार्डी अमीर सिंह ने उनका मार्गदर्शन करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें