फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी काबू, रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले दिनों लाडवा में 10 किलो डोडा चूरा पोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है। विकास नगर निवासी आरोपी प्रवीण उर्फ भूरा लाडवा-यमुनानगर मार्ग पर स्थित ढाबों से सस्ते दाम पर नशीला पदार्थ खरीद कर क्षेत्र में बेचता था। सीआईए-1 ने आरोपी को काबू करके अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया था। अब उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर अनवर अली वासी कांदली कलां (यमुनानगर) को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-1 के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि 8 जनवरी उनकी टीम लाडवा में हिनौरी चौक के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि शिव मोहल्ला निवासी प्रवीण उर्फ भूरा और अवतार उर्फ गग्गू लाडवा-यमुनानगर मार्ग पर रादौर साइड में बने ढाबों से सस्ते दाम पर डोडा/चूरा पोस्त खरीदकर रात को अनाज मंडी लाडवा में ट्रक चालकों और नशेड़ियों को महंगे दाम पर बेचते हैं। आरोपी विकास नगर लाडवा से डोडा/चूरा पोस्त लेकर पैदल अनाज मंडी आने वाले हैं। सूचना पाकर पुलिस टीम ने एक्सटेंशन मंडी लाडवा के पास नाकाबंदी करके प्रवीण उर्फ भूरा को 10 किलो डोडा चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले में पुलिस ने 12 जनवरी को सप्लायर अनवर अली को गिरफ्तार करके अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें