फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से पर्स चुराने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कार से पर्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नकुल उर्फ कर्ण वासी रामनगर करनाल को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
थाना केयूके के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने 26 अगस्त को थाना शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह 25 अगस्त की शाम अपनी कार से अपने बेटे को सेक्टर-13 से ट्यूशन से लेने आई थी। वह रास्ते में गोलगप्पे खाने लगी। इस दौरान वह अपनी कार को लॉक करना भूल गई थी। वापस आई तो उसकी कार में रखा उसका पर्स चोरी हो गया था। पर्स में मोबाइल फोन, कागजात, सोने की चेन व 80 हजार रुपये थे।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच सीआईए एक टीम को सौंपी थी। टीम को जांच के दौरान पता चला कि वारदात में आरोपी नकुल उर्फ कर्ण वासी रामनगर करनाल का हाथ है और वह किसी मामले में जेल में बंद है। इस पर सीआईए टीम
विज्ञापन

आरोपी नकुल उर्फ कर्ण को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत में पेश किया। टीम ने आगे की पूछताछ के लिए अदालत से आरोपी को रिमांड पर देने का अनुरोध किया। इस पर अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें