फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग महिला से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले दिव्यांग महिला से चेक पर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराकर 20 लाख रुपये ट्रांसफर करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी जीत सिंह वासी नाचरोन (यमुनानगर) को जेल भेज दिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 09 मार्च 2020 को रीना देवी वासी बड़तौली पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसके नाबालिग बेटे राम सिंह उर्फ दिग्विजय के नाम गांव बड़तौली में काश्त भूमि है। उस भूमि को बेचने के लिए उसने अदालत से इजाजत ली हुई थी।
विज्ञापन

उसने तीन एकड़ भूमि रुकमणी देवी वासी नाचरोन को 22 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से बेच दी थी। इस कारण उसके जेठ का परिवार खुश नह था, क्योंकि उनकी उसके नाबालिग बेटे की जमीन पर नजर थी। तब उसके जेठ के पोते पवन सिंह और उसकी मां शीला देवी ने मिलकर जबरदस्ती उससे चेक पर हस्ताक्षर कराकर 20 लाख रुपये रुकमणी देवी के खाते ट्रांसफर करा दिए थे। वहीं, रुकमणि देवी से उसके हक में उसके द्वारा बेची गई तीन एकड़ जमीन का बयाना 25 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से बिना उसकी सहमति के उसके नाम जबरदस्ती करा दिया था।
अब उक्त राशि उसके खाते से रुकमणी देवी के खाता में जमा हो गई थी, जबकि उसे बेची गई जमीन वापस खरीदने की न नहीं थी। पवन सिंह, उसकी मां शीला देवी, रुकमणी और उसका पति जीत सिंह यह बात भली भांति जानते थे। इस तरह इन सबने मिलकर षडयंत्र के तहत जबरदस्ती उससे 20 लाख रुपये हड़प लिए, मगर बाद में उसे पता चला कि रुकमणी देवी ने उसके हक में बयाना तहरीर करने के बाद बयाना वाली जमीन से दो एकड़ जमीन शीला देवी के हक में बेच दी थी। जब उसने आरोपियों ने अपने 20 लाख रुपये की मांग की तो आरोपियों ने उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर थाना बाबैन में मामला दर्ज करके जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को सौंपी थी। पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी जीत सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें