फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ सहित 42 नए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
महिला की कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले मेें कोरोना वायरस जिले में बेकाबू हो चला है। जिला नोडल अधिकारी (वैक्सीनेशन) के बाद शुक्रवार को सेक्टर-4 स्थित पॉली क्लीनिक के 59 वर्षीय बाल रोग विशेषज्ञ सहित 42 नए संक्रमित मरीज मिले है। इनमें विदेश से लौटे आठ यात्री और आठ विद्यार्थी भी शामिल हैं।
वही ओमिक्रॉन पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए दो व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने छह मरीजों में ओमिक्रॉन की पुष्टि की है, अभी 14 से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है। वहीं जिले में जिस तरह से कोरोना वायरस का तेजी से प्रकोप बढ़ रहा है, उस हिसाब से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रबंध नाकाफी साबित होंगे। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग विदेश से लौटे यात्रियों व गंभीर लक्षण वाले मात्र पांच से आठ फीसदी मरीजों को ही अस्पताल में दाखिल कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को 42 नए मामले आने के बाद एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 135 तक पहुंच गया है। इनमें 113 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं 21 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जिन मरीजों को कोरोना की पुष्टि की है, उनमें पॉली क्लीनिक से 59 वर्षीय बाल रोग विशेषज्ञ, स्पैन से 27 दिसंबर को वापस लौटे हरिगढ़ भोरख पिहोवा वासी 41 वर्षीय व्यक्ति, ऑस्ट्रेलिया से 24 दिसंबर को वापस लौटे गांव सतौड़ा वासी 39 वर्षीय व्यक्ति, इटली से 6 जनवरी को वापस लौटे गांव बचगांव वासी 43 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय महिला, यूएसए से 27 दिसंबर को वापस लौटे गांव शहजादपुर वासी 29 वर्षीय व्यक्ति, 26 दिसंबर को इटली से लौटी 30 वर्षीय महिला के अलावा आठ विद्यार्थी भी शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक जिले में 22 हजार 338 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21 हजार 845 मरीज ठीक हो चुके हैं और 358 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह के मुताबिक अभी तक लिए गए 634475 में से 609100 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1539 सैंपलों की जांच करने पर 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 13 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

नियमों की अवहेलना करने पर होगी सख्त कार्रवाई : मुकुल कुमार
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेट मरीजों की ओर से कंटेनमेंट जोन के नियमों की अवहेलना की तो उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण करने के अलावा होम आइसोलेट मरीजों से उनके स्वास्थ्य को लेकर बातचीत की जा रही है। उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों व आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के कहर को रोकने के लिए सभी मास्क लगाए और जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें