फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के चालकों ने थामी एंबुलेंसों की स्टेयरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रोडवेज चालकों ने अब एंबुलेंस चलाने का मोर्चा संभाल लिया है। कुरुक्षेत्र में वीरवार को 26 में से 22 चालकों ने ड्यूटी संभाली थी। बाकी ने शुक्रवार को नई ड्यूटी संभाल ली।
वहीं अंबाला में कुरुक्षेत्र डिपो के नौ चालक ड्यूटी संभाल चुके हैं। वीरवार को चालकों द्वारा किए गए विरोध के बाद एंबुलेंस चलाने के लिए चालकों की सूची में से दस नाम बदल दिए गए हैं। ड्यूटी संभाल चुके चालकों का कहना है कि लोगों की सेवा करने के लिए वे सदैव तत्पर हैं। विभाग की ओर से जो भी जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है वह अवश्य निभाएंगे। कुरुक्षेत्र डिपो के महाप्रबंधक अशोक मुंजाल ने बताया कि विभाग के 35 चालक एंबुलेंस चलाने के लिए तैनात कर दिए गए हैं। बसें नियमित रूप से चलती रहेंगी। कोशिश रहेगी कि किसी मार्ग पर बस सेवा बाधित न हो। मुंजाल ने बताया कि आठ से दस चालक निजी कारणों से एंबुलेंस चलाने में असमर्थ थे तो उनकी जगह अन्य चालकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

चालक निर्मल सिंह ने बताया कि उन्होंने एंबुलेंस चलाने के लिए अपना नाम पहले ही भेज दिया था। वीरवार से ही ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी। उनकी ड्यूटी अमीन पीएचसी में लगाई गई है। चालक परवेश ने बताया कि उनकी ड्यूटी अंबाला के मुलाना में लगाई गई है। सरकार के आदेशानुसार काम करेंगे। कोशिश रहेगी कि कोरोना के समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन

चालक ओमबीर सिंह ने बताया कि पहले ही लिस्ट में उन्होंने नाम लिखकर भेज दिया था। उनकी ड्यूटी टाटका गांव में लगाई गई है। विभाग की ओर से जो भी ड्यूटी लगाई है उसका जिम्मेवारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। चालक विनोद कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी मुलाना के सिविल अस्पताल में लगाई गई है। समाज के लिए हर क्षेत्र से लोग बाहर निकल कर आएं तभी समाज को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि तत्परता से लोगों की सेवा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें