पश्चिमी यमुना नहर के निकट एक कंबाइन चालक ने बहन को भैया दूज देने जा रहे एक युवक की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है।
कुरुक्षेत्र के गांव दुधला निवासी सुखविंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी ननद रवीना गांव रसूलपुर कलां में रहती है। वह और उसका पति संदीप सिंह भैया दूज लेकर गांव गांव रसूलपुर कलां जा रहे थे। पश्चिमी यमुना नहर के निकट सामने से आ रहे एक कंबाइन चालक ने ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक कर कट मार दिया। इससे उनकी बाइक कंबाइन से टकरा गई और उसका पति कंबाइन के अगले टायर में फंस गया और वह सड़क पर दूर जा गिरी। इस हादसे में उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कंबाइन चालक जसविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।