फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसली महिला, ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंसकर दोनों पैर कटे

Sun, 09 Oct 2022 10:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

पैसेंजर ट्रेन से पानीपत अपने घर जाते समय हादसा हुआ। जैसे ही महिला पानीपत जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने लगी अचानक ट्रेन चलने लगी, जिससे हड़बड़ाहट में उसका पायदान से पैर फिसल गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंसकर एक महिला के दोनों पैर कट गए। हादसा पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय हुआ है। जैसे ही महिला पानीपत जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने लगी अचानक ट्रेन चलने लगी, जिससे हड़बड़ाहट में उसका पायदान से पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गई। 

विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि हादसा करीब डेढ़ बजे पैसेंजर ट्रेन में हुआ है। महिला ने काउंटर से टिकट लेकर जैसे ही ट्रेन में चढ़ने के लिए पायदान पर पैर रखा तो पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच में फंस गई। इसी दौरान प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने शोर मचा दिया।

यह भी पढ़ें : सोनीपत: अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, दो गंभीर, एक का हाथ कटा
विज्ञापन


शोर सुनते ही प्लेटफार्म पर गश्त लगा रहे जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को निकालने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन चलने के कारण महिला के पैर ट्रेन के नीचे आ गए। उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बाद में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


भाई के घर आई थी महिला
जांच अधिकारी दरिया सिंह ने बताया कि पानीपत के गांव सौंदापुर निवासी सुनीता (48) अपने परिवार के साथ करनाल में अपने भाई के घर आई थी। रविवार को जब वह अपने परिवार के साथ घर लौटने के लिए पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने लगी तो हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें