फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत, पति, भाई व मां जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। कैथल रोड पर बस्तली नहर के समीप एक कार के सामने पशु के आने से कार डिवाइड से टकराकर खेतों में पलटी गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, करनाल के विकास नगर निवासी अंकित की शादी पानीपत के कुराना गांव की पिंकी से हुई थी। जो वर्तमान में करनाल में ही रहते हैं। अंकित अपनी सास कमला देवी व साले राजेंद्र के साथ अपनी पत्नी पिंकी को हिसार में दवा दिलवाने के लिए कार में सवार होकर गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी कार बस्तली झाल से कुछ आगे पहुंची तो उसी समय कार के सामने पशु आ गया। जिससे उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। डिवाडर से टकराकर कार खेतों में पलट गई। जिसमें पिंकी, उसकी मां व भाई को गंभीर चोटें लगी। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया। पिंकी की आठ व चार साल की दो बेटियां है। जिन्हें परिवार के भरोसे छोड़ गई।
वहीं एक बाइक सवार ने मुख्य बाजार में पैदल बुजुर्ग को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग की अभी पहचान नहीं हो पाई। हालांकि बाइक सवार युवक बुजुर्ग को सीएचसी निसिंग के गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें