फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बिना भेदभाव के हो रहा विकास : सीपीएस

Sat, 23 Jul 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
पौधारोपण्‍ा करते सीपीएस बख्‍शीश्‍ा सिंह विर्क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण फैसले ले रही है, जिसके फलस्वरूप सभी क्षेत्रों में एक समान विकास हो रहा है। भविष्य में पूरे प्रदेश में इतने विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा, जिससे गांव और शहर में कोई भी समस्या नहीं रहेगी। 
विज्ञापन


सीपीएस शनिवार को गांव जुंडला में 13 लाख रुपये से नवनिर्मित गलियों के उद्घाटन करने के उपरांत बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने खंड स्तरीय बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार का एक ही लक्ष्य है कि हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। भाजपा सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में ग्रामीण अंचल के संपूर्ण विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कतलेहड़ी से बांसा, बांसा से एंचला तथा एंचला से गगसीना की सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। 

इसी प्रकार जुंडला से बांसा, पक्का खेड़ा से मंचूरी व बिलौना से ललैण की सड़कों के नवीनीकरण के कार्य को भी मंजूर किया जा चुका है। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सीपीएस ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर निगरानी कमेटी के चेयरमैन सतबीर जाणी, नपा चेयरमैन दीपक छाबड़ा, ब्लॉक समिति चेयरमैन राजेश कतलेहड़ी, महामंत्री यादविंद्र आहुजा, सरपंच रीटा देवी, राजबाला, अल्का कक्कड़, विकास काजल, जिप मेंबर खुशी राम, डॉ. एसके वोहरा, सुभाष दादुपुर, उर्मिला देवी, मेहर सिंह, ओमप्रकाश कांबोज, सुल्तान जांगड़ा, प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें