फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट विस्तार को लेकर नहीं कोई तकरार ः कांबोज

Sat, 23 Jul 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
कर्णदेव कांबोज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि भाजपा में केबिनेट के विस्तार में किसी प्रकार की कोई दरार या तकरार नहीं है। भाजपा दूसरी पार्टियों से बिल्कुल अलग है। यहां संगठन जिस भी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपता है वह उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करता है।  
विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कांबोज शनिवार को जीटी रोड स्थित कुटेल कल्याण फार्म पर कार्यकर्ताओं को 31 जुलाई को कुरूक्षेत्र की अनाज मंडी में शहीद उद्यम सिंह के 76वें शहीदी दिवस पर होने वाले राज्यस्तरीय महासम्मेलन के लिए न्यौता देने के लिए पहुंचे थे। 
कांबोज ने माना कि खाद्य आपूर्ति विभाग में बहुत सारी खामियां हैं और इन खामियों को दूर करने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र राणा, गुलाब कश्यप, रमेश बैरागी, रजनी चुघ, राजकमल, मांगेराम पहलवान, पवन जैन, केमपाल गोस्वामी, नरेंद्र लाठर, कोसर अलि, पार्षद विक्रमजीत, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान पवन ढाकला, ब्लॉक समिति चेयरमैन विनोद त्यागी, राजकुमार पालीवाल, सविंद्र, कर्मसिंह कल्याण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें