फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल डोरा की रजिस्ट्री में अधिक शुल्क वसूली पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। हरियाणा सरकार प्राथमिकता के आधार पर लाल डोरा की रजिस्ट्री कर आम नागरिकों को मालिकाना हक दिलाने में जुटी है, वहीं रजिस्ट्री प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों द्वारा अधिक फीस वसूली के आरोप भी लग रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को ग्राम सचिवालय पर हंगामा किया।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के गांव भादसों का है, जहां रजिस्ट्री करवाने आए ग्रामीणों का आरोप है कि कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कर्मचारियों द्वारा 183 रुपए की जगह 250 रुपए तक वसूल किए जा रहे हैं। जिस पर ग्रामीणों ने ग्राम सचिवालय में हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार बलिंद्र ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। ग्रामीण आत्मप्रकाश, पूर्ण सिंह, गुरनाम सिंह, पुन्नू राम और राजेश कुमार आदि का आरोप है कि सरकार ने लाल डोरा की रजिस्ट्री के लिए 183 रुपए निर्धारित किए हैं। परंतु कर्मचारियों द्वारा नंबरदार और पात्र की फोटो के नाम पर 250 रुपए तक वसूल किए जा रहे हैं। जबकि नंबरदार ने अपनी सभी फोटो निशुल्क उपलब्ध करवाई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रजिस्ट्री करने वाले कर्मचारियों का व्यवहार भी ठीक नहीं है। कोई जानकारी मांगने पर भी उन्हें अन्य जगह रजिस्ट्री करवाने की हिदायत दी जाती है।
नहीं मालूम था कितनी है सरकारी फीस
कंप्यूटर ऑपरेटर सुमित का कहना है कि रजिस्ट्री के 200 रुपए चार्ज किए जा रहे हैं। 250 से 300 रुपए लेते हैं तो उनमें फोटो आदि भी शामिल होते हैं। अब तहसीलदार ने बताया है कि सरकारी फीस 183 रुपए है। इससे पहले हमें मालूम नहीं था।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर को सभी फोटो दी हैं
नंबरदार चंद्रजीत का कहना है कि जितनी फोटो रजिस्ट्री के दौरान लग रही हैं। वे सभी मैंने खुद ही उपलब्ध करवाई हैं। यदि कंप्यूटर ऑपरेटर इनके पैसे ले रहा है तो यह गलत है।
जांच कर होगी कार्रवाई
लाल डोरा की रजिस्ट्री के सरकार द्वारा 183 रुपए निर्धारित किए गए हैं। कोई भी कर्मचारी इससे अधिक राशि नहीं ले सकता। भादसों में रजिस्ट्री के दौरान अधिक रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-बलिंद्र सिंह नायब तहसीलदार इंद्री।
फोटो कैप्शन ऱ् ग्राम सचिवालय में मौजूद ग्रामीणों को समझाते नायब तहसीलदार बलिंद्र सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें