फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, दस चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कैथल रोड पर बाल पबाना जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिससे बस व कंटेनर जिला जेल की दीवार से टकरा गए। इस दौरान बस में सवार करीब 10 यात्री चोटिल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं कंटेनर चालक व सहायक मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क किनारे किया। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। सुरक्षित यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।
विज्ञापन

बस चालक सुमेर व परिचालक रामनिवास ने बताया कि करनाल बस स्टैंड से वह करीब 40 यात्रियों को बस में बैठाकर बाल पबाना की ओर चले थे। करीब 4:30 बजे जब वह कैथल रोड पर जिला जेल के सामने पहुंचे शहदपुरा की ओर से तेज रफ्तार एक कंटेनर आया और उसने बस को टक्कर मार दी। जिससे बस और कंटेनर दोनों की जिला जेल की दीवार से टकरा गए। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों को चोट लग गई। किसी के सिर पर तो किसी के चेहरे पर चोट लगी। बाल पबाना निवास बुजुर्ग बारू राम व लड़के पारस को भी चोटें लगी। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें