करनाल। पहले बेचे प्लाट की दोबारा से अनाधिकृत रूप से बिक्री करके 7.88 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में न्यू बहादुर चंद कालोनी निवासी संजय चौधरी ने बताया कि उन्होंने शिव कुमार निवासी महावीर कालोनी से उनकी कालोनी में 130 वर्ग गज का प्लाट दिसंबर 2015 में खरीदा था, जिसकी कीमत 7.88 लाख रुपये थी, परंतु प्लाट आरोपी ने दूसरी पार्टी को भी बेच रखा है, जिसका उन्हें अभी पता चला है। उनका आरोप है कि आरोपी शिव कुमार फरार है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। -ब्यूरो