फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दो जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव हसनपुर निवासी रामपाल ने बताया कि वह ट्रैक्टर ड्राइवर है। वह चावल पॉलिस की बोरियां ट्रॉली में लोड कर एक अप्रैल की शाम चला था। उसके साथ अजय निवासी लक्ष्मीपुरा, जिला शामली भी था। जब वह मेरठ चौक पर पहुंचे तो पीछे से ट्रक चालक ने ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे अजय सड़क पर गिर गया और ट्रॉली का टायर उसके पर से निकल गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर गांव गंजोगढ़ी निवासी सलीम ने बताया कि वह मजदूरी करता है। दो अप्रैल को वह अपने भतीजे समीर के साथ बाइक पर सवार होकर रांवर से गंजोगढ़ी जा रहे थे। जब वह सिंधर खतरी के डेरे के समीप पहुंचे तो वह लघुशंका के लिए रुका। उसका भतीजा बाइक पर ही बैठा था। इसी दौरान एक कार चालक आया और उसके भतीजे को टक्कर मार दी। जिसे उसे गंभीर चोट लग गई। वह अपने भतीजे को अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें