फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावित रहा ट्रेनों का शेड्यूल, यात्रियों को कराया इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। किसानों के रेल रोको आंदोलन के दूसरे दिन मंगलवार को भी गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा। जिस कारण यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। किसानों ने सोमवार को लखीमपुर खीरी मामले में अपनी मांगों को लेकर ट्रैक जाम कर दिया था। वहीं जो लोग यात्रा से वंचित रह गए उन्होंने अपने टिकट का रिफंड करवाया। स्थानीय स्टेशन से टिकट बुकिंग का दो दिन में करीब 15 हजार रुपये रिफंड हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को ट्रेनों का शेड्यूल सामान्य होने की उम्मीद है। कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर पहुंची लेकिन अधिकतर गाड़ियां देरी से पहुंची। ट्रेन नंबर 04218 ऊंचाहार एक्सप्रेस स्पेशल चंडीगढ़-प्रयागराज अपने निर्धारित समय शाम 6:35 पर पहुंची। 04449 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र गाड़ी अपने निर्धारित समय सुबह 11:01 बजे पहुंच गई। 01841 गीता जयंती खजुराहो-कुरुक्षेत्र अपने निर्धारित समय 11:19 बजे पहुंची।
विज्ञापन

ये गाड़ियां निर्धारित समय से पहुंची लेट
- 04508 दिल्ली इंटरसिटी स्पेशल फाजिल्का-पुरानी दिल्ली गाड़ी 1 घंटा 47 मिनट
- 04539 चंडीगढ़ एसएफ स्पेशल बांद्रा-चंडीगढ़ 6 मिनट
- 02715 सचखंड स्पेशल हजूर साहिब नांदेड़-अमृतसर 18 मिनट
- 02716 सचखंड स्पेशल अमृतसर-हजूर साहिब नांदेड़ 3 घंटे 58 मिनट
- 05734 आम्रपाली एक्सप्रेस स्पेशल अमृतसर-कटिहार 24 मिनट
- 04078 दिल्ली एसएफ स्पेशल पठानकोट-पुरानी दिल्ली 26 मिनट
- 04666 अमृतसर-नई दिल्ली 4 घंटे 15 मिनट
- 01058 मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस स्पेशल अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल 17 मिनट
- 02920 मालवा एसएफ स्पेशल श्री माता वैष्णो देवी कटरा-डा. आंबेडकर नगर 7 मिनट
- 02057 ऊना हिमाचल जनशताब्दी स्पेशल नई दिल्ली-ऊना हिमाचल 2 घंटे 5 मिनट
- 04068 शान ए पंजाब अमृतसर-नई दिल्ली 33 मिनट
- 04718 बीकानेर स्पेशल हरिद्वार-बीकानेर 17 मिनट
- 02311 नेताजी एसएफ स्पेशल हावड़ा-कालका 36 मिनट
- 01077 झेलम स्पेशल पुणे-जम्मूतवी 21 मिनट
- 08309 जम्मूतवी स्पेशल संबलपुर-जम्मूतवी 2 घंटे 8 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें