फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ टैक्स पूरा लिया और जमा कराए बिना जारी की फर्जी रसीद

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-44 स्थित खुशी ढाबे पर एक टैक्स कलेक्शन बूथ पर राजस्थान की बस के मालिक ने पंजाब आरटीओ टैक्स भुगतान किया। ऑनलाइन टैक्स पेमेंट का बूथ चला रहे संचालक ने बस मालिक से साढ़े तीन हजार रुपये लिए और उसे भुगतान की रसीद जारी कर दी। इस बस को पंजाब में आरटीओ की टीम ने पकड़ लिया। जब बस चालक ने टैक्स की रसीद दिखाई तो खुलासा हुआ कि उन्हें मिली रसीद फर्जी है और पोर्टल पर टैक्स नहीं भरा गया। इसके बाद आरटीओ ने बस पर 54 हजार का जुर्माना लगा दिया। वापसी में बस मालिक ने बूथ संचालक को शिकायत दी तो वह मौके से फरार हो गया। बस चालक ने मामले की शिकायत घरौंडा पुलिस को दी है।
विज्ञापन

राजस्थान के भरतपुर निवासी बस मालिक नंदकिशोर की भतीजी की शादी थी। शादी समारोह पंजाब के सानेवाल में था। 27 अप्रैल की सुबह निजी बस मालिक नंदकिशोर ने घरौंडा खुशी ढाबे पर ऑनलाइन रोड टैक्स कटवाया था और रसीद लेकर वे पंजाब की तरफ रवाना हो गए। रात को शादी के बाद वे राजस्थान के लिए निकले तो पंजाब में राजपुरा के पास आरटीओ ने बस को रुकवा लिया और टैक्स की पर्ची मांगी। आरटीओ ने टैक्स पर्ची चेक की तो वह नकली पाई।
आरटीओ ने 54 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। हालांकि बस चालक व परिवार के लोगों ने आरटीओ से अनुरोध भी किया कि वे जुर्माना कुछ कम कर लें, लेकिन उन्होंने एक न सुनी और बस को सवारियों सहित थाने ले गए। किसी तरह 54 हजार रुपये का जुगाड़ करके उन्होंने जुर्माना भरा। बृहस्पतिवार को वे घरौंडा खुशी ढाबे के बूथ पर पहुंचे। उन्होंने ढाबा मालिक से बातचीत की तो इतने में ही बूथ संचालक मौके से फरार हो गया। बूथ संचालक का नाम मुकेश बताया जा रहा है जो कि पलवल का रहने वाला है। थाना प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लोगों ने की बूथ केंद्रों की जांच की मांग
लोगों का आरोप है कि हाईवे पर इस तरह के ठगी के दर्जनों बूथ चल रहे हैं और रोजाना बड़ी संख्या में वाहन चालकों से टैक्स भुगतान के नाम पर ठगी की जाती है। ठगी के धंधे में वे ढाबा मालिक भी शामिल हैं, जिनके बाहर यह ऑनलाइन टैक्स भुगतान के बूथ खोले गए हैं। इस मामले की जांच किए जाने की मांग की जा रही है, ताकि टैक्स भुगतान में किए जा रहे फर्जीवाड़े का खुलासा हो सके। वहीं जिस जमीन पर ढाबा बना हुआ है, उस जमीन के मालिक अशोक ने बताया कि उसने जमीन को किराये पर दिया है। किसी और ने ढाबा खोला है। बस चालक का जो भी नुकसान हुआ है उसकी पूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें