हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सहायक लाइनमैन पद की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। करनाल शहर में 54 केंद्रों पर सुबह के सत्र में ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें कुल 16100 अभ्यर्थी शामिल होने की संभावना है। सुबह 9.30 बजे के बाद किसी भी केंद्र पर अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। जबकि परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। शनिवार को लघु सचिवालय में परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं सीटीएम अभय जांगड़ा, आयोग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह और उप जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रेश विज ने केंद्र अधीक्षकों की बैठक ली और परीक्षा की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि ड्यूटी स्टाफ को केंद्र पर सुबह दो घंटे पहले यानी साढ़े 8 बजे तक पहुंचना होगा। परीक्षा शांतिपूर्वक एवं नकलरहित संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर कुल 15 फ्लाइंग स्कवायड अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। कृषि विभाग और बिजली निगम समेत अन्य अधिकारियों की परीक्षा संपन्न कराने में ड्यूटियां लगाई गई है। एडीओ कमलजीत, सिंचाई विभाग के एसडीओ सुमित कुमार और यूएचबीवनएन के एसडीओ शिवम को रिजर्व में रखा गया है। ब्यूरो
बॉक्स
इन केंद्रों पर ये हैं फ्लाइंग स्कवायड अधिकारी -
- डीएवी स्कूल (लड़के), राजकीय स्कूल रेलवे रोड (लड़के), डीएवी पीजी कॉलेज (खंड- ए, बी) केंद्र पर कृषि विभाग के खंड कृषि अधिकारी गौरव मेहला।
- गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल सेक्टर-13, ओपीएस विद्या मंदिर सेक्टर-13 (ब्लॉक ए, बी) और पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय केंद्र पर एडीओ डिवीजन करनाल
- प्रताप पब्लिक स्कूल जरनैली कॉलोनी, दयाल सिंह कॉलेज (ब्लॉक ए, बी), दयाल सिंह पब्लिक स्कूल केंद्र पर कृषि विभाग के एडीओ विक्रम सिंह।
- दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 (ब्लॉक ए, बी) और सेंट थैरेसा कॉन्वेंट स्कूल केंद्र पर कृषि विभाग के एडीओ राकेश कुमार।
- आदर्श पब्लिक स्कूल (ब्लॉक ए, बी), ओपीएस इंटरनेशनल स्कूल दनियालपुर रोड केंद्र पर कृषि विभाग के एडीओ सुभाष जगलान।
- मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, गुरु तेग बहादुर स्कूल, श्री कृष्ण प्रणामी स्कूल और विवेकानंद विद्यालय केंद्र पर आईसीडीपी के एसडीओ रूपिंदर सिंह।
- सेक्टर-6 क्षेत्र में प्रताप पब्लिक स्कूल (ब्लॉक ए, बी), टैगोर बाल निकेतन विद्यालय, वीयूएमएन जैन पब्लिक स्कूल, प्रकाश पब्लिक स्कूल फूसगढ़ रोड केंद्र पर एसडीओ पीआर घरौंडा पोषण कुमार।
- रेलवे रोड स्थित जैन गर्ल्स स्कूल, राजकीय महिला कॉलेज और गुरु नानक खालसा कॉलेज (ब्लॉक ए, बी) केंद्र पर यूएचबीवीएन घरौंडा के एसडीओ युवराज।
- गुरुनानक गर्ल्स स्कूल, एसडी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजपुरा रोड (ब्लॉक ए, बी) केंद्र पर इंद्री के एसडीओ हेमराज।
- रेलवे रोड पर एसडी स्कूल (ब्लॉक ए, बी), एसडी मॉडल स्कूल (ब्लॉक ए, बी) केंद्र पर एचवीपीएनएल के एईई विशाल रहेजा।
- एसबीएस स्कूल रेलवे रोड, एसपीएव कॉन्वेंट स्कूल हांसी रोड, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन केंद्र पर एचएसएएमबी के एसडीओ सुनील भास्कर।
- राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, प्रेम नगर का कन्या और ब्वॉय स्कूल केंद्र पर तहसीलदार रमेश।
- आईटीआई करनाल, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल इंद्री रोड, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल दरड़ केंद्र पर आईडब्ल्यूएस डिवीजन के एसडीओ रमेश।
- जेम्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल(ब्लॉक ए, बी) केंद्र पर यूएचबीवीएन के एसडीओ विनय।
- डीएवी पब्लिक स्कूल मधुबन (ब्लॉक ए,बी), राइजिंग सन पब्लिक स्कूल मधुबन और आरएस पब्लिक स्कूल मीरा घाटी केंद्र पर यूएचबीवीएन इंद्री के एसडीओ विशाल।