फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास को गति देने के लिए निगम में लगातार सात बैठकों में होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भले ही महापौर ने एक अप्रैल को ही 15 दिन के अंदर हाउस की बैठक बुलाने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन निगमायुक्त ने शहर के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ उन्हें गति देने के लिए एक नई व्यवस्था तैयार की है। इसमें कुल सात बिंदुओं पर नगर के सभी 20 वार्डों की बैठकों की तिथियां तय कर दी हैं। इसमें पहली बैठक 15 अप्रैल को होगी। इसके बाद शनिवार व रविवार के अवकाश के बाद सोमवार से सभी पांचों कार्य दिवसों में लगातार बैठकें होंगी। फिर सातवीं और अंतिम दो वार्डों की बैठक अगले 25 अप्रैल को की जाएगी। हर दिन दो या तीन वार्डों के पार्षदों व संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक होगी।
विज्ञापन

नगर निगम की महापौर रेणू बाला गुप्ता ने वित्तीय वर्ष समाप्त होते ही अप्रैल माह के प्रथम पखवाड़े में हाउस की बैठक बुलाने के लिए नगर निगम के आयुक्त नरेश नरवाल को पत्र लिखा था। इसके बाद कुछ समय तक निगमायुक्त अवकाश पर थे। निगमायुक्त ने हाउस की बैठक के बजाय विकास कार्यों को गति देने पर फोकस किया है। निगमायुक्त नरेश नरवाल ने बैठकों की तिथियां, कब किस वार्ड की बैठक में किस विषय पर चर्चा होगी, इसका शेड्यूल मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, सभी पार्षदों के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को भी भेजा है, ताकि वह संबंधित अभिलेखों व डाटा के साथ बैठक में शामिल हो सकें।
विज्ञापन

कब किस वार्ड की होगी बैठक
तिथि वार्ड चर्चा का विषय
15 अप्रैल 18, 19 व 20 विकास कार्य
18 अप्रैल 1, 2 व 3 पेयजलापूर्ति
19 अप्रैल 15, 16 व 17 सीवरेज
20 अप्रैल 4, 5 व 6 पार्क
21 अप्रैल 12, 13 व 14 पथप्रकाश (स्ट्रीट लाइट)
22 अप्रैल 7, 8 व 9 सफाई व कूड़ा निस्तारण
25 अप्रैल 10 व 11 अन्य विषय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें