जिला पुलिस करनाल की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट टीम ने बाइक चोरी करने के तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों चोरी की तीन बाइक बरामद हुई है। आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक रोहतास के अनुसार दो जुलाई को आरोपी मनव्वर निवासी वसंत विहार करनाल को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया था। उसे अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपी ने माह मई 2022 में थाना सेक्टर 32/33 के एरिया से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस पर आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई।
टीम ने दूसरे आरोपी अमनदीप सिंह निवासी गली नंबर 5 न्यू प्रेम नगर करनाल और तीसरे आरोपी रविंद्र पाल सिंह निवासी सेक्टर 4 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करनाल को चोरी की एक बाइक सहित सेक्टर 4 करनाल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने थाना शहर करनाल व सिविल लाइन करनाल के एरिया से एक-एक बाइक चोरी की वारदात अंजाम देने वाले खुलासा किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दूसरी बाइक भी बरामद की गई। इस प्रकार तीनों आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मनव्वर पहले भी बाइक चोरी के मामलों में जेल में रहा है और बाइक चोरी के एक मामले में जेल में सजा काट रहा है। आरोपी रविंद्र पाल लड़ाई झगड़े के मामले में जेल में रहा है। फिलहाल जमानत पर बाहर था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करते हैं। आरोपियों को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।