कोरोना के 19 मरीज मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को भी कोरोना के 19 केस सामने आए हैं। वहीं 15 मरीज ठीक भी हुए हैं। सिविल सर्जन डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 809926 लोगों के सैंपल लिए गए हैं तथा पिछले 24 घंटे में 517 सैंपल लिए गए। कुल सैंपलों में से अब तक 48526 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 47823 मरीज ठीक हो गए हैं। जिला में अब तक कोरोना के 106 सक्रिय केस हैं।
बचाव जरूरी
कोरोना अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इस कारण लगातार सावधानी बरतने की जरूरत है। डीसी अनीश यादव ने कहा कि कोरोना के रोजाना नए मामले आ रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कहा कि नागरिक अपने हाथों को साबुन और गर्म पानी से या सैनिटाइजर से अच्छी तरह धोएं। गले में खराश और खांसी से राहत पाने के लिए गर्म पानी से स्नान करें या गर्म पानी की भाप लें। हाथों और उंगलियों को आंखों, नाक और मुंह से दूर रखें। अधिक मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें। संक्रमित लोगों के निकट संपर्क से बचें। अच्छी तरह पका भोजन करें। संवाद