फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये अपना फर्ज निभाते मनाएंगे दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हिंदू धर्म में दिवाली सबसे बड़ा त्योहार है। हर कोई अपने परिवार के साथ दिवाली की खुशियां मनाता है लेकिन ऐसे इस दिन कुछ ऐसे अधिकारी व कर्मचारी ऐसे भी हैं जो लोगों को खुशियों के लिए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। वह अपने फर्ज को अंजाम देते हुए दिवाली मनाते हैं। जिनका कर्म ही सबसे बड़ा त्योहार है। इन अधिकारियों व कर्मचारियों में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, दमकल विभाग, बिजली विभाग, एंबुलेंस ड्राइवर सहित अन्य शामिल है।
पुलिस करती रहेगी गश्त
दिवाली पर सभी थाना प्रभारियों व पेट्रोलिंग पार्टी को निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्र में गश्त करते रहें। पटाखे जलाने वालों पर नजर रखी जाएगी और कार्रवाई भी होगी। कोई हुड़दंग करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। लोगों से अपील है कि शांतिपूर्ण तरीके से दिवाली मनाएं
विज्ञापन

-गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल
डॉक्टरों की टीम तैनात
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एक शिफ्ट में पांच डॉक्टरों की टीम है। साथ ही ऑन कॉल भी डॉक्टर ड्यूटी पर रहेंगे। यदि दिवाली पर किसी के साथ कोई घटना होती है तो मेडिकल कॉलेज में उसका तुरंत इलाज होगा।
-डॉ. हिमांशु मदान, एमएस, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज
फायर कर्मियों की छुट्टियां रद्द
दिवाली को लेकर 6 नवंबर तक छुट्टियां रद्द कर दी हैं। करनाल में 15 फायर कर्मी हैं जो पूरे दिन ड्यूटी देंगे। लाइन पार, बाजार, जुंडला गेट व सेक्टर-4 में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात हैं। साथ ही जिले में भी अलग-अलग जगहों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां खड़ी की हैं। आग लगने पर 101 के साथ 112 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन

राम कुमार, फायर अधिकारी करनाल
किसी की जान बचाना ही त्योहार
कर्म ही सबसे बड़ा त्योहार है। हादसे में घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए मैं दिवाली पर छुट्टी नहीं लेता। किसी की जान बचाना ही असली त्योहार है। दिवाली पर 11 एंबुलेंस ड्राइवर हैं जो ड्यूटी पर रहेंगे।
- राजेश कुमार, एंबुलेंस ड्राइवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें