फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर अटका आईटीआई का पोर्टल, नहीं जारी हो पाई वरीयता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिले के अंतिम एवं पांचवें चरण की बुधवार को जारी होने वाली वरीयता सूची पोर्टल की खामी के कारण अटक गई। पोर्टल न चलने से बुधवार को विद्यार्थियों को सीट जारी नहीं हो पाई। इससे विद्यार्थियों और समिति के सदस्यों को काफी परेशानी हुई। विद्यार्थी संस्थान में फोन करके पोर्टल शुरू होने की जानकारी लेते रहे। बता दें कि इस चरण में संस्थान की शेष 267 सीट पर दाखिले होने हैं।
विभाग के निर्देशानुसार पांचवें चरण की सूची बुधवार को जारी की जानी थी। वहीं 26 नवंबर तक दाखिला के लिए विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की जानी है। पोर्टल न चलने के कारण संस्थान सदस्यों का काम बढ़ गया है। चूंकि जो कार्य तीन दिन में किया जाना था वह अब दो दिन में पूरा करना होगा। यदि पोर्टल की खामी वीरवार को भी दूर नहीं हो पाई तो ये प्रक्रिया भी देरी से चलेगी। इसके लिए एक बार फिर विभाग को शेड्यूल जारी कर इस चरण की अंतिम तिथि बढ़ानी होगी।
विज्ञापन

खाली बैठे क्लिक करते रहे, फिर लौट गए सदस्य
दाखिला के लिए संस्थान की ओर से छह दाखिला समितियां बनाई गई है। प्रत्येक समिति में तीन तीन सदस्य हैं। सभी सदस्य नियमित समय सुबह नौ बजे संस्थान पहुंच गए थे। जब उन्होंने साइड पर क्लिक किया तो पोर्टल शुरू नहीं हुआ। कुछ देर इंतजार के बाद भी जब पोर्टल नहीं शुरू हुआ तो इसकी जानकारी विभाग की तकनीकी टीम को दी गई। जिस पर पता चला कि पोर्टल में दिक्कत आ रही है, जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। ऐसे में दाखिला समिति के सदस्य पूरा दिन खाली बैठे रहे और बार बार क्लिक करके पोर्टल शुरू होने का इंतजार करते रहे। परंतु पांच बजे तक पोर्टल नहीं चला और न ही खामी दूर होने की कोई सूचना मिली। पूरा दिन खाली बैठने के बाद सभी सदस्य लौट गए।
ग्रुप में साझा की जानकारी
पोर्टल न चलने के कारण संस्थान के सदस्यों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चूंकि विद्यार्थी फोन करके इसकी जानकारी ले रहे थे। ऐसे में संस्थान प्रभारी व सदस्यों ने विभाग के ग्रुप पर इसकी जानकारी साझा की। इस दौरान पोर्टल में पेश आ रही दिक्कतों के बारे बताया गया। ग्रुप में मिली जानकारी विद्यार्थियों को भी दी जा रही थी, ताकि वे संस्थान न आए और परेशानी न झेलनी पड़ी।
हर बार आई पोर्टल में दिक्कत
विभाग के पोर्टल में तकनीकी खामी कोई नई बात नहीं है। आईटीआई के पहले चरण की सूची पोर्टल में खामी के कारण दो तीन की देरी के बाद तीसरे दिन जारी की गई थी। वहीं दस्तावेज जांच के दौरान भी पोर्टल अटक अटक कर चला, जिससे काम करने में काफी परेशानी हुई। इसके अलावा दूसरा भी चरण पोर्टल के कारण दो दिन की देरी से पूरा हो पाया था। यही नहीं तीसरे और चौथे चरण में भी यही दिक्कत रही। तीसरा चरण दो दिन की देरी और चौथा चरण में एक दिन की देरी से पूरा हुआ था। यदि ऐसा ही रहा तो इस चरण की अंतिम तिथि भी विभाग को बढ़ानी होगी।
विज्ञापन

पोर्टल न चलने के कारण पांचवें चरण की मेरिट लिस्ट जारी नहीं हो पाई। विद्यार्थियों को सूचना होने के कारण वे संस्थान नहीं आए, जिससे उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई। विद्यार्थी फोन करके पोर्टल शुरू होने की जानकारी ली। वहीं संस्थान की ओर से भी विद्यार्थियों को सूचित कर दिया गया था। आशा है कि वीरवार सुबह मेरिट लिस्ट जारी हो जाए। इस चरण में शेष 267 सीट के लिए प्रक्रिया चलेगी।
मनदीप सिंह बेनीवाल, प्रिंसिपल एवं नोडल अधिकारी आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें