करनाल। गांव ब्राह्मण माजरा के समीप पिछले महीने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव निगदू निवासी नफे सिंह ने बताया कि उसका इकलौता बेटा रतन सिंह 18 अगस्त को भतीजा संगम के साथ बाइक पर तरावड़ी गए थे। ब्राह्मण माजारा के समीप जब वह रात करीब 9 बजे पहुंचे तो पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर चोट लग गई। उन्हें कुरुक्षेत्र के अस्पताल में लेकर गए। वहां से उसके बेटे को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में 21 अगस्त को उसके बेटे ने दम तोड़ दिया।