फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वीडियो : अपराध की दुनिया का बड़ा नाम बताकर किया बदनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। असंध क्षेत्र के एक व्यक्ति व उसकी पत्नी को उत्तर प्रदेश के बरेली और रामपुर जिले में जारी की गई फर्जी वीडियो में उसे अपराध की दुनिया के बड़ा नाम बताकर बदनाम कर दिया है। जबकि उसका दावा है कि जिन तारीखों में उसे यूपी के जिलों में दर्शाया जा रहा है, उन दिनों वह अपने घर असंध में ही था। उसका आरोप है कि उसका फेक वीडियो बनाकर उसे अपराधी दिखाया जा रहा है। जिससे अब उसका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस मामले में डेरा पिंडोरिया गांव के पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई है।
असंध थाना क्षेत्र के खिदराबाद रोड डेरा पिंडोरिया गांव निवासी मनजिंद्र सिंह ने एएसपी को दी शिकायत में अपने गांव के ही नरेंद्र सिंह, उसके पुत्र सिमरन सिंह, भाई भूपिंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सू पर आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उसे उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से वीडियो दिखाई, जिसमें उसे ठगी, अपहरण व हत्या आदि का आरोपी दिखाया गया है। यह आठ सितंबर की सुबह 10 बजे की बताई जा रही है, जबकि इस दिन वह अपने घर पर ही था। यह पूरी तरह फेक वीडियो है। उसके पास एक ऑडियो क्लिपिंग भी आई, जिसमें नरेंद्र सिंह फोन पर तेजविंद्र सिंह माछुवाडा (पंजाब) से बात कर रहा है और बोल रहा है कि वह मुझे यानी मनजिंद्र सिंह के खिलाफ यूपी के 75 थानों में 75 मुकदमे दर्ज कराएगा, जिससे वह आत्महत्या के लिए विवश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 सितंबर को एक और वीडियो वायरल की, जिसमें उसी सोशल मीडिया चैनल पर रामपुर जिले का मामला बताकर मनजिंद्र सिंह, उसकी पत्नी व साले को भी दिखाया जा रहा है। इसमें तीनों को एक ट्रैक्टर व 5 हजार रुपये नकद लूटने का आरोपी दिखाया जा रहा है। जिसमें उसकी पत्नी मनजीत कौर को बार-बार फोकस करके दिखाया जा रहा है। जबकि यह दोनों वीडियो पूरी तरफ फर्जी है। जो दिखाया जा रहा है, उससे उसका कोई वास्ता नहीं है। लेकिन वीडियो के वायरल हो जाने से उसका समाज में निकलना दूभर हो गया है। वह भारी मानसिक तनाव में है। आस पड़ोस के लोग शक की नजर से देखने लगे हैं। उसने आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताया है।
विवेचना अधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वीडियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें