फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु नाटिका से दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बेटियों के बिना संसार की कल्पना नहीं की जा सकती। यदि बेटियां नहीं होंगी तो न तो परिवार आगे चलेंगे न ही समाज। बेटियां देवी का स्वरूप हैं, जिस घर में बेटियां होती हैं, वहां खुशियां रहती हैं। इसलिए बेटी को भ्रूण हत्या से बचाना और पढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। कुछ ऐसे दृश्यों एवं बातों के साथ छात्राओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत करते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
मौका था शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिता का। जिसका वीरवार को डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन में आयोजन हुआ। 10 प्रतियोगिताओं में सभी छह खंडों से विभिन्न टीमों में करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेता टीमें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। निबंध लेखन और स्लोगन लेखन में निसिंग खंड की टीमें विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी महावीर ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता निगदू स्कूल के प्रिंसिपल धर्मपाल और नोडल अधिकारी दिनेश अत्री ने की। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल सुमिता अरोड़ा, मनदीप शर्मा, एपीसी सचिन, ईशा चौधरी, लीशमा, मनीषा, कुसुम और पूनम मौजूद रहे। ब्यूरो
ये रहे परिणाम-
निबंध लेखन
प्रथम : निसिंग खंड का जीजीएसएसएस जुंडला
द्वितीय : नीलोखेड़ी खंड का जीएसएसएस सीकरी
तृतीय : इंद्री खंड का जीएसएसएस इंद्री
स्लोगन लेखन
प्रथम : निसिंग खंड का जीएसएसएस चिढ़ाव
द्वितीय : नीलोखेड़ी खंड का जीएसएसएस तरावड़ी
तृतीय : घरौंडा खंड का जीएसएसएस फुरलक
कविता
प्रथम : घरौंडा खंड का जीएसएसएस गुढ़ा
द्वितीय : नीलोखेड़ी खंड का जीएसएसएस तरावड़ी
तृतीय : घरौंडा खंड का जीएसएसएस पुंडरक
क्विज
प्रथम : असंध खंड का जीएसएसएस बल्ला
द्वितीय : घरौंडा खंड का जीएसएसएस पुंडरक
तृतीय : नीलोखेड़ी खंड का जीएसएसएस अंजनथली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें