फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी चढ़ा दो लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नीलोखेड़ी की हैफेड कॉलोनी में 10 अक्तूबर को कार चढ़ाकर दो लोगों की हत्या व तीन को गंभीर रूप से घायल करने के मुख्य आरोपी अमन को डिटेक्टिव स्टाफ व बुटाना थाना की टीम ने पकड़ लिया है। आरोपी पर जिला पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। एएसपी हिमांद्री ने पत्रकारों को बताया कि जांच के लिए 6 टीमें लगी थी। 26 अक्तूबर को निरीक्षक कंवर सिंह प्रबंधक थाना बुटाना व निरीक्षक हरजिंदर सिंह की अध्यक्षता में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने आरोपी अमन को कुरुक्षेत्र के बस स्टैंड से काबू किया है।
आरोपी इस दौरान गुड़गांव, मुंबई, गोरखपुर व नेपाल के अलग-अलग एरिया में किराए पर कमरा लेकर छिपा फिर रहा था और किसी तरह अन्य देश में भागने की फिराक में भी था। एएसपी ने बताया कि कार को पहले ही पानीपत से बरामद कर लिया था। 17 अक्तूबर को तीन आरोपी अक्षय निवासी भैनी खुर्द जिला करनाल, तुषार निवासी नीलोखेड़ी व राजेश कुमार निवासी गांव अंजनथली को मुख्य आरोपी अमन को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
नीलोखेड़ी की हैफेड कॉलोनी में मुख्य आरोपी अमन का घर है। वह अपनी कार को तेज रफ्तार से महिंद्र सिंह के घर के आगे से ले जाता था। इस बारे में महिंद्र के परिजनों ने अमन के पिता से 10 अक्तूबर को शिकायत की थी कि उसका बेटा अमन कार को तेज रफ्तार से उनके घर के सामने से ले जाता है। जिससे हादसे का खतरा रहता है लेकिन अमन का पिता बलविंद्र बोला कि उसका बेटा ऐसे ही कार चलाएगा। इस दौरान मुख्य आरोपी अमन कार लेकर वहां आ गया और उसने घर के बाहर खड़े महिंद्र के परिजनों को टक्कर मार दी थी। जिसमें महिंद्र की भाभी राजरानी व उसके भाई सुभाष की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई थी। इस दौरान परिजनों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने आरोपी अमन व उसके पिता बलविंद्र के खिलाफ हत्या, हत्या करने का प्रयास, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें