फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज पर रोडवेज की 126 बसें लगाएंगी फेरे, कर्मियों की छुट्टी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भाई दूज पर बहन-भाइयों को एक दूसरे तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए सभी 126 बसें आज अपने-अपने मार्ग पर चलेंगी। जहां भीड़ ज्यादा होगी, उस मार्ग पर बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज ने कर्मियों की छुट्टी भी रद्द कर दी है।
शनिवार सुबह 11:19 बजे से बहनें भाई को तिलक कर सकेंगी। तिलक के लिए इस बार चार मुहूर्त होंगे। वीरवार को दिनभर बाजारों में खूब खरीदारी की गई। मान्यता के अनुसार इस त्योहार को यम द्वितीया के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप में भगवान यम की पूजा की जाती है। वहीं इस दिन बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, भाई भी बहनों की रक्षा का वचन देता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुहूर्त में कर सकते हैं तिलक
गायित्री ज्योतिष केंद्र के पंडित सतीश वशिष्ठ ने बताया कि भाई दूज के दिन भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 बजे से 3:21 बजे तक है। इस दौरान बहनें भाई को तिलक कर सकती हैं। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:19 से दोपहर 12:04 तक, विजय मुहूर्त दोपहर 01:32 से 02:17 तक व अमृत काल मुहूर्त दोपहर 02:26 से 03:51 तक रहेगा। इस समय में भी तिलक करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें