फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फोटो वायरल करने पर आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ऑनलाइन ठगी के साथ-साथ सॉफ्टवेयर के जरिए अश्लील फोटो, वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, साइबर अपराधों पर नियंत्रण करने का दावा करने वाली पुलिस ठगों तक नहीं पहुंच पाती है। हालात ये हैं कि ठगी, ब्लैकमेलिंग और बदनामी के भय से पीड़ित आत्महत्या की कोशिश तक करने लगे हैं। अब एक और मामला आया है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति को लोन देने के बहाने पहले उसकी पूरी जानकारी ली गई फिर उससे रुपये हड़पने के लिए उसकी फोटो को अश्लील बनाकर वायरल कर दी गई। इससे आहत व्यक्ति ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की।
पीड़ित का कहना है कि अश्लील फोटो पूरी तरह सॉफ्टवेयर द्वारा एडिट कर बनाई गइ है, उसकी समाज में बहुत बदनामी हो चुकी है, जिससे वह परेशान है। फिलहाल साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दो मई को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। उसने रॉ लोन एप्लीकेशन डाउनलोड कराई। वह उसकी बातों में आ गया और उसने अपनी पूरी जानकारी उसे दे दी और घर के दो मोबाइल नंबर भी दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसके पास अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आने लगे। उन्होंने लोन के बारे में कहा कि आपका 70 हजार रुपये का लोन स्वीकृत हो चुका है, जबकि उसके खाते में केवल 3850 रुपये ही थे। इसके बाद अलग-अलग नंबर से कॉल आई। वहीं उन्होंने व्हाट्सएप पर उसकी फोटो एडिट कर अश्लील फोटो बना दी और बदनाम करना शुरू कर दिया। यहां तक कि उसके नंबरों पर गंदी तस्वीरें भेजनी शुरू कर दी। जिससे वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हो चुका था, उसने आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी, लेकिन किसी तरह बच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें